
Image Source : FREEPIK
भाषा केवल शब्द नहीं हैं, इसमें आपकी सोच, संस्कृति और भावनाएं होती हैं। हिंदी में ऐसे कई शब्द हैं जिनका इस्तेमाल भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। ये सिर्फ कहने भर के लिए शब्द नहीं हैं बल्कि इनका बहुत गहरा मतलब भी होता है। सिर्फ एक शब्द से किसी खास परिस्थिति या भावना को व्यक्त किया जा सकता है। लेकिन जब इन्हीं शब्दों को इंग्लिश में खोजते हैं तो इनका ऐसा सटीक अनुवाद नहीं मिलता है। हिंदी के कुछ शब्दों का सिर्फ Symbolic Translation होता है, जो उस गहराई और भावना को बयां नहीं कर पाते हैं, जो हिंदी में कहे गए शब्द करते हैं। ये ऐसे ही 10 शब्द हैं क्या आप जानते हैं?
-
जुगाड़- हिंदी में जुगाड़ का इस्तेमाल एकदम देसी और रचनात्मक है। जुगाड़ सिर्फ शब्द नहीं बल्कि देसी क्रिएटिविटी का नाम है। लेकिन अंग्रेजी में इसे Hack या Adjustment कहा जा सकता है, जो इसका सटीक ट्रांसलेशन नहीं है।
-
अपनापन- हिंदी में कहे गए अपनापन शब्द में बहुत गहराई छुपी है जो दिल के बहुत करीब है। जबकि इंग्लिश में इसे Belonging या Affection कहते हैं जो हिंदी के अहसास को बयां नहीं कर पाते हैं।
-
संस्कार- ये शब्द सिर्फ Values नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही जीवनशैली और सोच है को बयां करता है। लेकिन अग्रेजी का वैल्यू शब्द सिर्फ इसका सिम्बॉलिक ही बन सकता है।
-
मायका- इसे अंग्रेजी में Parents’ home कहा जाता है जो बहुत कॉमन है, लेकिन हिंदी का मायका शब्द भावनाओं, सुरक्षा और बचपन की दुनिया है। जहां आपकी यादें और इमोशन इससे जुड़ जाते हैं।
-
श्रद्धा- इसे अंग्रेजी में Respect या Faith कहा जाता है। लेकिन हिंदी के श्रद्धा शब्द में जो समर्पण और आस्था है वो इंग्लिश के शब्दों में नहीं झलक सकती है।
-
लाज- इसका इग्लिश वर्जन Shame या Modesty आंशिक अर्थ देते हैं, लेकिन लाज भारतीय सामाजिक भावना है।
-
तसल्ली- इस शब्द में जो गहराई, सुकून और मन को मिलने वाली शांति है वो इंग्लिश के Satisfaction शब्द में नहीं झलकता।
-
पराया- हिंदी का पराया शब्द अंग्रेजी के Stranger से कहीं ज्यादा दर्द और दूरी समेटे हुए है। जो आपकी भावनाओं से जुड़ा है।
-
ममता- हिंदी का ममता शब्द मां की कोमलता, प्यार और वात्सल्य का रूप है। जबिक Motherly love में ऐसा कुछ नहीं झलता। ये सिर्फ इसका ट्रांसलेशन ही कहा जा सकता है।
-
संयोग- हिंदी में संयोग शब्द का अर्थ किस्मत और भावनाओं से भी जुड़ा है। जबकि इसका इंग्लिश मीनिंग Coincidence पर्याप्त नहीं है।




