CrimeIndia

यूपी में डबल मर्डर, सिरफिरे ने मां और पत्नी पर बोला हमला; ईंट-पत्थर से कूच कर मार डाला

सिरफिरे ने अपनी मां और पत्नी पर हमला बोल दिया. उसने पास रखी ईंट और पत्थर उठा लिया और मां-पत्नी दोनों पर वार करने शुरू कर दिए. दोनों को कूचकर मार डाला। मां और पत्नी बुरी तरह चीखती-चिल्लाती रहीं लेकिन बेरहम सिरफिरे को दोनों पर बिल्कुल भी दया नहीं आई। वह दोनों की जान लेकर ही शांत हुआ.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में डबल मर्डर हो गया है. यहां एक सिरफिरे ने अपनी मां और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। उसने ईंट-पत्थर से कूचकर दोनों की जान ले ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी है। लोग हैरान हैं कि आखिर आरोपी ने अपनी ही मां और पत्नी की इतनी निर्ममता से हत्या क्यों कर डाली। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

वारदात, कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव में हुई। सोमवार को अचानक घर में कलह शुरू हो गई। जानें क्या बात हुई कि मनबढ़ युवक गुस्से से बेकाबू हो गया। उसने अपनी मां और पत्नी पर हमला बोल दिया। सिरफिरे ने पास रखी ईंट और पत्थर उठा लिया। उसने मां और पत्नी दोनों पर वार करने शुरू कर दिए। दोनों को कूचकर मार डाला। इस दौरान मां और पत्नी बुरी तरह चीखती-चिल्लाती रहीं लेकिन बेरहम सिरफिरे को दोनों पर बिल्कुल भी दया नहीं आई। वह दोनों की जान लेकर ही शांत हुआ.

दो महिलाओं की हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने शुरुआती छानबीन के बाद बताया कि सिकंदर गुप्ता (उम्र 32 वर्ष) पुत्र स्व बनवारी गुप्ता ने अपनी मां रूना देवी (उम्र 50 वर्ष) और पत्नी प्रियंका (उम्र 28 वर्ष) की पत्थर और ईंट से कूचकर हत्या कर दी.

मामले पर अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला परिवारिक विवाद का लग रहा है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है। आरोपी सिकन्दर को पुलिस हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply