HealthIndia

रोज सुबह खाली पेट पिएं काली चाय, ब्लैक टी पीने से सेहत पर क्या-क्या असर पड़ सकते हैं?

ब्लैक टी
Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूध वाली चाय पीने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। क्या आपने कभी काली चाय यानी ब्लैक टी पी है? अगर नहीं, तो ब्लैक टी के जबरदस्त फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी काली चाय का सेवन करना शुरू कर देंगे। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट ब्लैक टी पीनी शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए काली चाय को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। अगर आप दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो आप ब्लैक टी पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी काली चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

सुधारे पेट की सेहत- ब्लैक टी को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए काली चाय का सेवन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप रेगुलरली पोषक तत्वों से भरपूर काली चाय पीना शुरू कर देते हैं, तो आप अपने फोकस को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद- क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? दरअसल, काली चाय पीने से बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है यानी अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो काली चाय पी सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही काली चाय पिएं वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply