CrimeIndia

डूंगरपुर: लीलवासा गोपालजी मंदिर शिखर-कलश चोरी मामला सुलझा, खरीदने वाला आरोपी सिरोही से गिरफ्तार

डूंगरपुर: जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के लीलवासा गाँव में स्थित गोपालजी मंदिर से शिखर-कलश चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. ऑपरेशन शिकंजा के तहत गठित विशेष टीम ने चोरी किया गया. शिखर-कलश खरीदने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी चम्पतराम पुत्र माणकचंद, निवासी शिवगंज, जिला सिरोही को गिरफ्तार कर चोरी हुआ शिखर-कलश बरामद कर लिया है.
दोवड़ा थानाधिकारी ने बताया कि मंदिर के पुजारी सुरेश पुत्र मोतीराम सेवक निवासी लीलवासा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने बताया कि दिनांक 15 मई 2025 की सुबह जब वह नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुँचे, तो मंदिर का शिखर और पास बने शिव मंदिर का कलश गायब मिला. सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुँची और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया.
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी आसपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में टीम बनाई गई. तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक पूछताछ के दौरान आरोपी चम्पतराम ने चोरी किए गए कलश को खरीदने और छिपाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने सिरोही जिले के शिवगंज से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया.
थानाधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में पूर्व में चोरी करने वाले आरोपीयों अनुराग उर्फ अरुण, शेखर, कल्पेश, पवन, प्रकाश, अब्दुल मुनान और रमेश की गिरफ्तारी हो चुकी हैं. वहीं, प्रकरण में आगे की जाँच जारी है और शेष आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply