
यूपी के संभल में ईद की खुशियों के बीच जमकर पथराव हुआ। मामला असमोली थाना इलाके के गांव ओबरी का है। जानकारी के मुताबिक, असमोली में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। विवाद का कारण कीचड़ के बीच गाड़ी निकालने को लेकर बताया जा रहा है। ओबरी गांव में मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।



