
Atithi Devo Bhava : नीदरलैंड की रहने वाली सोलो ट्रैवलर मीक हाइमन भारत की ग्रामीण यात्रा पर थीं, जब उन्हें हरियाणा में एक अनोखा अनुभव मिला। यात्रा के दौरान वह एक गांव पहुंचीं और खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला से पूछा कि क्या वह रात में वहां अपना टेंट लगा सकती हैं।
बुजुर्ग महिला अंग्रेजी नहीं समझ पाईं, लेकिन उन्होंने मीक को मना करने के बजाय अपने बेटे तुषार गुज्जर को बुलाया ताकि वह बातचीत समझ सके।
View this post on Instagram
विदेशी महिला को देसी परिवार ने दी जगह
मीक को उम्मीद थी कि उन्हें सिर्फ खेत में रुकने की अनुमति मिल जाएगी, लेकिन परिवार ने उन्हें बाहर सोने नहीं दिया। उन्होंने आग्रह किया कि वह उनके घर में ही ठहरें। मीक को चाय दी गई, घर का बना खाना परोसा गया और आराम करने के लिए जगह दी गई।
इस पूरे अनुभव को उन्होंने वीडियो में साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मीक बताती हैं कि एक साधारण-सी गुजारिश ने कैसे एक खूबसूरत शाम और यादगार मुलाकात का रूप ले लिया।
ये खबर भी पढ़ें : हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकलीं मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक, रास्ते भर हुआ फूलों से स्वागत
‘अतिथि देवो भव’ की बेहतरीन मिसाल
यह घटना भारतीय संस्कृति के प्रसिद्ध विचार ‘अतिथि देवो भव’ को दर्शाती है, जिसका अर्थ है कि मेहमान भगवान के समान होता है। ग्रामीण भारत में आज भी यह परंपरा जीवित है।
मीक के लिए यह उनके भारत दौरे के सबसे खास पलों में से एक बन गया, जबकि परिवार के लिए यह सामान्य इंसानियत और अपनापन था। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को भारतीय मेहमाननवाजी और दिल से जुड़े व्यवहार की मिसाल बता रहे हैं।



