IndiaTrending

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में भूकंप से हिल गई धरती

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में भूकंप से हिल गई धरती

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई राज्यों में भूकंप से हिल गई धरती

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। कई जगहों पर भूकंप के कारण हजारों लोगों की जान भी गई है। ऐसे में सभी के मन में भूकंप को लेकर डर बैठा रहता है। इस बीच अब शुक्रवार की रात को दिल्ली एनसीआर समेत भारत के विभिन्न प्रदेशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसने लोगों को डराकर रख दिया है। भूकंप के ये झटके जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस भूकंप का केंद्र कहां था और इसकी तीव्रता कितनी थी।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही भूकंप के झटके कश्मीर के भी विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के पठानकोट में भी भूकंप के झटके लगे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में बताया जा रहा है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई है। भूकंप धरती के 175 किलोमीटर की गहराई में आया है।

कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटकों के बाद लोगों के बीच चिंता की लहर दौर गई है। हालांकि, अब तक भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट में रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। तो वहीं, यूपी के नोएडा में कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply