HealthIndia

भिगोकर खाएं ये ड्राई फ्रूट्स वरना बिगड़ जाएगी पाचन प्रक्रिया, पेट में जलन के साथ बढ़ जाएगी कब्ज की समस्या

कौन से ड्राई फ्रूट्स भिगोने चाहिए
Image Source : FREEPIK

कई बार हम ड्राई फ्रूट्स को बिना भिगोए खा लेते हैं। यह सोचे बिना कि इससे सेहत पर क्या असर होगा। क्या आप जानते हैं कुछ ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर नहीं खाने से आपको पेट और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। चलिए जानते हैं किन ड्राई फ्रूट्स को बिना भिगोए नहीं खाना चाहिए?

किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना चाहिए?

  • किशमिश: किशमिश को बिनाए भिगोए खाना पेट के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। किशमिश में कुछ सल्फाइट्स होते हैं जो कई प्रकार की एलर्जी और इंफेक्शन को ट्रिगर कर सकते हैं। जैसे कि पेट में मेटाबोलिक रेट को स्लो कर सकते हैं जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।

  • खुबानी: खुबानी का सेवन बिना भिगोए बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, खुबानी में पेक्टिन होता है जो कि शरीर में एक जेल कंपाउंड फॉर्म करते हैं और इसके काम काज को प्रभावित करता है। इसे भिगोकर खाने से जहां ये पेट साफ कर सकता है, मेटाबोलिज्म तेज कर सकता है वहीं, जब आप इसे बिना भिगोए खाते हैं तो ये पेट से जुड़ी से समस्याओं का कारण बन सकता है।

  • बादाम: बादाम का सेवन, पेट और आतों की गति को प्रभावित कर सकता है। बादाम जहां प्रोटीन से भरपूर है वहीं इसमें पेक्टिन और सल्फाइट्स की भी मात्रा है। यानी कि इसे बिना भिगोए खाना आंत और पेट दोनों के काम काज को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, इसे बिना भिगोए बिलकुल भी न खाएं।

  • अखरोट: अखरोट खाना, सेहत के लिए तो बहुत अच्छा है लेकिन कई बार ये पेट और आंतों से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। शोध बताते हैं कि कच्चे ड्राई फ्रूट्स की तुलना में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को खाना  ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इन नट्स में अपचनीय फाइबर होते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है, जब आप इन्हं कच्चा खाते हैं तो ये कब्ज और अपच की समस्या का कारण बन सकता है इसलिए इन्हें पानी में भिगोकर खाना चाहिए।

  • अंजीर और खजूर: भीगे हुए अंजीर और खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल को नरम बनाकर कब्ज से प्रभावी राहत देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसके विपरीत, सूखे अंजीर में गर्मी अधिक होती है, जो खाली पेट खाने पर पेट में जलन, एसिडिटी या पाचन में परेशानी पैदा कर सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply