बिहार के छपरा में एक युवक फर्जी IAS बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंच गया। छपरा के डीएम ने उससे लगभग 20 मिनट तक बातचीत किए वहीं बातचीत के दौरान डीएम को कुछ शक हुआ गड़बड़ लगी, तो उन्होंने उक्त युवक से आईडी की मांग की.
आईडी कार्ड की मांग करते ही आरोपी युवक जो खुद को IAS बता रहा था वह घबरा गया.इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि वह न तो आईएएस अधिकारी है और न ही किसी सरकारी पद पर है.
गहन पूछताछ के बाद उक्त फर्जी IAS बनकर आए युवक की पहचान रितेश कुमार पंडित के रूप में हुई है.वह छपरा जिले के बसाढ़ी गांव का रहने वाला बताया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिससे समाहरणालय परिसर में कुछ समय के लिए हलचल मच गया.वहीं समाहरणालय परिसर में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने बताया हैं कि लगभग छह महीने पहले भी यह युवक दो बार आकर पहले वाले जिलाधिकारी से मिल चुका है.
बताते चलें कि बिहार में कई लोग फर्जी अधिकारी बनकर धोस जमाते हुए वसूली तक करते हुए पकड़े गए हैं लेकिन यह शख्स फर्जी IAS बनकर सीधा डीएम ऑफिस उनसे ही मिलने पहुंच गए जिसे जेल जाना पड़ा.



