IndiaTrending

PTM मीटिंग में हर पेरेंट्स को पूछना चाहिए ये 5 सवाल, बच्चे की ग्रोथ में होगा सुधार

PTM मीटिंग में हर पेरेंट्स को पूछना चाहिए ये 5 सवाल
Image Source : FREEPIK

PTM (Parent-Teacher Meeting) सिर्फ बच्चे की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने का जरिया नहीं है, बल्कि यह शिक्षक के साथ मिलकर बच्चे के भविष्य की प्लानिंग करने का एक मौका है। इस दौरान उन्हें अपने बच्चे के टीचर से उसकी असली ग्रोथ के बारे में जानने का मौका मिलता है। ऐसे में ये बेहद जरूरी होता है कि पेरेंट्स PTM  में भाग लें और टीचर्स से कुछ जरूरी सवाल पूछें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कौन से वो 5 सवाल हैं जो हर पेरेंट्स को अपने बच्चों के टीचर्स से जरूर पूछना चाहिए। 

1. मेरा बच्चा क्लास में कैसा व्यवहार करता है?
अक्सर हम सिर्फ नंबरों की बात करते हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि बच्चा दूसरों के साथ कैसा बर्ताव कर रहा है। क्या वह टीम में काम कर पाता है? क्या वह डिसिप्लिन में रहता है? यह उसके सोशल स्किल्स को समझने में मदद करेगा।

2. मेरे बच्चे की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ और कमजोरी क्या है?
हर बच्चा किसी विषय में बहुत अच्छा होता है और किसी में थोड़ा पीछे। शिक्षक से पूछें कि वह किस चीज में माहिर है जैसे- आर्ट्स, स्पोर्ट्स या मैथ्स और किन विषयों में उसे थोड़ी और मेहनत या एक्स्ट्रा अटेंशन की जरूरत है।

3. क्या मेरा बच्चा क्लास में एक्टिव रहता है?
कई बच्चे घर पर बहुत बातें करते हैं लेकिन क्लास में चुप रहते हैं। यह सवाल आपको बताएगा कि क्या आपका बच्चा सवाल पूछने में झिझकता है या वह आत्मविश्वास के साथ चर्चा में हिस्सा लेता है।

4. हम घर पर उसकी पढ़ाई में कैसे मदद कर सकते हैं?
शिक्षक से पूछें कि क्या कोई खास तरीका या रूटीन है जिसे घर पर फॉलो करने से बच्चे की लर्निंग बेहतर हो सकती है। क्या उसे ट्यूशन की जरूरत है या फिर सिर्फ आपके थोड़े से समय की?

5. क्या बच्चे के बर्ताव में कोई बदलाव नजर आया है?
अगर बच्चा पिछले कुछ समय से उदास है, चिड़चिड़ा है या उसके ग्रेड्स अचानक गिर गए हैं, तो इस बारे में टीचर से खुलकर बात करें। शिक्षक अक्सर ऐसी छोटी-छोटी बातें नोटिस करते हैं जो शायद घर पर नजर न आएं।

Bruce Lee Quotes In Hindi: कदम चूमेगी कामयाबी, अगर आपने मान ली मार्शल आर्ट किंग ब्रूस ली की ये बातें

बिना फाड़े इस ट्रिक से पता करें नारियल में मलाई है या पानी, देखते ही हो जाएगी मलाईदार Coconut की पहचान

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply