IndiaUttar Pradesh

यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश में आज SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रदेश में दो करोड़ पांच लाख वोटर के नाम कट गए है। एसआइआर प्रकिया शुरू होने के पहले प्रदेश में 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे जो आज जारी हुई फाइनल लिस्ट में करीब 13 करोड़ 40 लाख (13,39,84,792) रह गए हैं। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज बताया कि जनवरी में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे थे,उनमे से कुछ की मैपिंग नही हो पाई थी और कई को नोटिस जारी किए गए थे। अब जनवरी की ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले आज आई फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 84 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं।

वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम 

सबसे पहले आपको ECI की ऑफिशियल वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/पर जाना होगा।
वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाकर Uttar Pradesh को सेलेक्ट करना होगा।
यहां Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 को सेलेक्ट करना होगा।
अपना जिला, जैसे-लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मऊ, आगरा चुनें।
इसके बाद विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनना होगा।
फिर अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करना होगा।
इसके बाद आपके सामने PDF फॉर्मेट में लिस्ट आ जाएगी।
इस पीडीएफ को आप डाउनलोड कर सकते हैं।
पीडीएफ की सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है तो वो पहले अपने ज़िले के डीएम से और उसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर सकता है। जो SIR प्रकिया में शामिल नही हुए वो वोटर भी फॉर्म 6 भरकर वोटर बन सकते हैं। यूपी में आज जारी फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply