IndiaUttar Pradesh

प्रयागराज: माघ मेले में फिर लगी आग… किशोरी मठ चित्रकूट के शिविर में रखा सामान जला

प्रयागराज: माघ मेले में फिर लगी आग... किशोरी मठ चित्रकूट के शिविर में रखा सामान जला

आग से जल गया सामान

प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र में एक बार फिर एक शिविर में लगी आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. इस बार आग तुलसी शिवाला मार्ग स्थित एक शिविर में लगी थी. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हालांकि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है. शिविर में रखा सामान और रजाई गद्दे और दो टेंट जलकर खाक हो गया है. माघ मेले के सेक्टर 6 में तुलसी शिवाला मार्ग स्थित किशोरी मठ चित्रकूट में आग लगी थी. शिविर में आग कैसे लगी फायर ब्रिगेड मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

माघ मेला शुरू होने के बाद से अब तक करीब पांच बार आग लगेने की घटनाएं हो चुकी हैं. आग अलग-अलग स्थानों पर लग चुकी है. वहीं इसबार आग शनिवार शाम को तुलसी शिवाला मार्ग स्थित एक शिविर में आग लग गई. आग लगने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दो टेंट जल गए. आग लगने की वजह अंगीठी से निकली चिंगारी बताई जा रही है.

खबर अपडेट की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply