CrimeIndia

पहले मां ने तीन मासूम बच्चों को फंदे से लटका कर दी मौत, फिर खुद पिया डीजल

महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। बादामी थाना क्षेत्र के एक घर में तीन मासूम बच्चों के शव फंदे से झूलते हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि बच्चों की मां ने पहले उन्हें मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी डीजल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।  

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच हुई। महिला ने पहले अपने बच्चों को फांसी पर लटकाया और फिर खुद आत्महत्या का प्रयास किया। बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में बागलकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर लौटा तो दरवाजा बंद मिला

पुलिस के मुताबिक, महिला की हालत नाज़ुक होने के कारण फिलहाल बयान दर्ज नहीं किया गया है। स्थिति में सुधार होने पर ही पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आया है कि घटना के समय महिला का पति हनुमंत घर पर मौजूद नहीं था। वह अपनी मां को मंदिर छोड़कर खेत गया था। दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए।

घटना से पहले क्या हुआ था?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले घर में मामूली झगड़ा हुआ था। सास-बहू के बीच विवाद की भी बात कही जा रही है। पति-पत्नी की शादी को 8 साल हो चुके हैं और दोनों का मायका व ससुराल एक ही इलाके में है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह पारिवारिक कलह का नतीजा था या मानसिक दबाव का परिणाम- इसका खुलासा महिला के बयान और आगे की जांच के बाद ही हो पाएगा।

बंगाल में मुस्लिमों की कितनी है आबादी, चुनाव में कितनी सीटों पर डाल सकते हैं असर?

बस आ रही थी, सड़क पर अचानक दौड़ पड़ी बच्ची, फिर जो हुआ… रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply