IndiaTrending

लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”

लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”

Foreign Tourist on Disabled Waiters Cafe : भारत की विविधता और इंसानियत की मिसालें अक्सर दुनियाभर के लोगों को प्रभावित करती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी टूरिस्ट लखनऊ के एक कैफे में दिव्यांग वेटर्स को काम करते देख काफी प्रभावित नजर आता है।

वीडियो में वह कहता है कि यही वजह है कि उसे भारत इतना पसंद है, क्योंकि यहां लोगों को उनकी क्षमताओं के आधार पर सम्मान और अवसर दिए जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kyle Paul (@ky.paul)

दिव्यांग वेटर्स के कैफे को देख प्रभावित हुआ विदेशी

वीडियो को @ky.paul नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें विदेशी युवक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए Lucknow के एक कैफे में पहुंचता है। जैसे ही वह अंदर जाता है, वहां का नजारा देखकर हैरान रह जाता है। कैफे में दिव्यांग कर्मचारी बेहद आत्मविश्वास और प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहे होते हैं।

वे साइन लैंग्वेज के जरिए ग्राहकों से बातचीत करते हैं, ऑर्डर लेते हैं और मुस्कुराते हुए सर्विस देते हैं। टूरिस्ट इस अनुभव को कैमरे में कैद करता है और कहता है कि विकसित देशों में भी इस तरह की पहल कम देखने को मिलती है। उसके मुताबिक, भारत में दिव्यांगों को सिर्फ सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान और काम करने का मौका दिया जाता है।

भारत में इंसानियत और समान अवसर की भावना मजबूत

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और ऐसे कई अन्य कैफे का जिक्र किया है। कुछ लोगों ने Mirchi and Mime का नाम लिया, जहां दिव्यांग स्टाफ ग्राहकों को सर्विस देता है। व

हीं, शीरोज हैंगआउट का भी जिक्र हुआ, जिसे एसिड अटैक सर्वाइवर्स चलाते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भारत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यही चीज देश को खास बनाती है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत में इंसानियत और समान अवसर की भावना कितनी मजबूत है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply