IndiaTrending

हाथ मिलाना तो छोड़ो…कोहली ने गंभीर की ओर देखा भी नहीं, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें VIDEO

Virat Kohli And Gautam Gambhir Walked Past Each Other But Didnt Even Look At One Another Viral Video

Virat Kohli and Gautam Gambhir: इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। हालांकि, प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक ऐसा दृश्य भी सामने आया, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभ्यास के दौरान कोहली और गंभीर एक-दूसरे से बातचीत करते नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सामने गंभीर मौजूद होने के बावजूद कोहली ने उनसे दूरी बनाए रखी और बिना नजर मिलाए आगे बढ़ गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैन्स एक बार फिर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। कई लोगों का मानना है कि टीम के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। फैन्स का कहना है, कुछ तो गड़बड़ जरूर है।

सितांशु कोटक ने दी सफाई

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कोहली और गंभीर को लेकर पहले ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के साथ-साथ भारत की लंबी अवधि की वनडे रणनीति पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

कोटक ने कहा, “ज्यादातर समय मैं वहां मौजूद रहता हूं और अगर मैं सुन पाता हूं तो वे अपना अनुभव साझा करते हैं। मैं उन्हें अक्सर आपस में बातचीत करते हुए देखता हूं। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चलती रहती हैं, जिन्हें मैं देखने से बचता हूं। मेरी नजर में माहौल काफी सकारात्मक है।”

टीम इंडिया की आगे की रणनीति

पिछले कुछ महीनों से कोहली, रोहित और नए कोचिंग सेटअप के बीच आपसी तालमेल को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। कोटक ने यह भी कहा कि मार्च में टी20 विश्व कप समाप्त होने के बाद भारत को वनडे बल्लेबाजी पर दोबारा काम करना होगा, खासकर 34वें ओवर के बाद लागू होने वाले नए गेंद नियम को ध्यान में रखते हुए।

उन्होंने बताया कि बदले हुए नियमों के तहत 35वें से 50वें ओवर के बीच गेंदबाजी करने वाली टीम दो गेंदों में से एक का चयन कर सकेगी। कोटक ने कहा, “टी20 विश्व कप के बाद वनडे मैचों की संख्या बढ़ेगी। हमें इस नए नियम को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति तैयार करनी होगी, क्योंकि 34वें ओवर के बाद सिर्फ एक ही गेंद इस्तेमाल होगी।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply