
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
सिलचर: असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने आई 28 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उन लोगों से जबरन रुपये भी लिए। पुलिस के मुताबिक यह घटना 19 फरवरी को हुई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दो व्यक्तियों की पहचान कर ली है, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की पहचान कर गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है।
दुष्कर्म के बाद ट्रांसफर कराए रुपये
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिलचर सदर पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी किया जा चुका है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि कम से कम सात अज्ञात लोगों ने एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उन आरोपियों में से एक के खाते में 10,000 रुपये का ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया।
टीएमसी सांसद ने की कार्रवाई की मांग
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह सिलचर कस्बे से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में थी, तभी एसयूवी में सवार कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया, ”उन्होंने पहले दोनों से उनके निवास के बारे में पूछा और फिर अचानक युवती और उसके बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया। वहां लगभग सात पुरुष थे, और उन्होंने बॉयफ्रेंड के सामने एक-एक करके युवती से दुष्कर्म किया।” राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, ”मैंने कछार जिले के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई के बारे में जानकारी ली है। इस मामले को दबाने की कोई कोशिश नहीं होनी चाहिए।”
बड़ी बहन ने मोबाइल नहीं दिया तो मासूम ने लगा ली फांसी, फोन बना मौत की वजह
शराब के नशे में कार सवार ने मचाया उत्पात, कई लोगों को मारी टक्कर, गाड़ियों और दुकानों को भी तोड़ा



