मध्य प्रदेश : जबलपुर जिले के चुंगी चौकी-कांचघर चौक के बीच जिले का कुख्यात बदमाश छोटू चौबे गैंग के गुर्गों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी.फायरिंग में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया.पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए.

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि घायल को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को यश थोराट उम्र 23 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास चांदमारी घमापुर ने बताया कि वह प्राईवेट काम करता है रात 9 बजे अपने साथी बिन्नू उर्फ निखिल श्रीवास, चीकू उर्फ सौम्य सिंह के साथ मयूर कला मंदिर अपना स्वीट्स के पास खड़े होकर बात कर रहे थे तभी बाबू उर्फ कृष्णा हासवानी सिंधी एवं निखिल उर्फ कंजा सिंधी हरे रंग की एक्सिस में कांचघर तरफ से चैरसिया पान वाले की दुकान के पास से उसके पास आये गाड़ी निखिल उर्फ कंजा चला रहा था बाबू उर्फ कृष्णा सिंधी पीछे बैठा था.
आते ही पुरानी रंजिश पर से बाबू उर्फ कृष्णा सिंधी ने पिस्टल निकालकर उसके जान से मारने की नियत से उस पर पिस्टल से फायर कर दिया जो उसके दाहिने पैर की जंाघ में पीछे तरफ लगा वह जान बचाकर भागा तो दूसरा फायर किया जो उसके दाहिने पैर की जांघ में पीछे तरफ लगा फायर कर दोनों एक्सिस से भाग गये.बाबू सिंधी एवं निखिल उर्फ कंजा ने पुराने विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से पिस्टल से उस पर फायर कर गोली चलाई है.

घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां गयाल युवा कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 61(2), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




