India

Ghaziabad 3 Sisters Suicide: ऑनलाइन गेमिंग ने छीन ली तीन जिंदगियां ! 9 वीं मंजिल से कूदी नाबालिग सगी बहनें

Ghaziabad 3 Sisters Suicide: यूपी के गाजियाबाद में 3 नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदर अपनी जान दे दी. पुलिस का कहना है कि तीनों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी. बताया जा रहा है कि परिवार के गेम खेलने से मना करने पर तीनों ने सुसाइड कर लिया. घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कोरियन लव गेम खेलती थी तीनों बहनें

तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं. तीनों बहनों की उम्र 16 साल,14 साल और 12 साल है और इनके पिता का नाम चेतन कुमार है, वो इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी. तीनों टास्क बेस्ड गेम खेलती थीं. पुलिस के अनुसार, इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और स्कूल भी रेगुलर नहीं था.

मोबाइल गेम की लगी लत

घटना भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार रात 2 बजे हुई. तीनों बहनें ऑनलाइन मोबाइल गेम की लत का शिकार हो गई थीं. रिपोर्टस के मुताबिक, तीनों बहने एक साथ सभी काम किया करती थीं. और गेम भी साथ में ही खेला करती थीं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

The post appeared first on .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply