India

Goa Nightclub Fire : अदालत ने लूथरा बंधुओं की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ाई, भीषण आग लगने से हुई थी 25 की मौत

Goa Nightclub Fire : पणजी। गोवा की एक अदालत ने सोमवार को सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी। ये दोनों भाई ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के सह मालिक हैं, जहां छह दिसंबर को भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे और 17 दिसंबर को उन्हें वहां से वापस भेज दिया गया था। पीड़ितों के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विष्णु जोशी ने बताया कि अदालत ने सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी है।

जोशी ने बताया कि अदालत ने क्लब के सह मालिकों में शामिल अजय गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, क्योंकि पुलिस ने उसकी हिरासत बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया। अंजुना पुलिस ने लूथरा बंधुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है। मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खोसला ब्रिटेन भाग गया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस?
अंजुना पुलिस ने लूथरा भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने एक ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ भी ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खोसला भी घटना के बाद ब्रिटेन भाग गया था। यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी व्यक्ति की तलाश के लिए जारी किया जाता है।

क्या है मामला?
दरअसल उत्तरी गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में आग लगी थी। इस दुखद घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। आग लगने के कारणों की जांच अभी भी जारी है। पुलिस लूथरा बंधुओं से पूछताछ कर रही है ताकि आग लगने के कारणों और सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही के बारे में पता लगाया जा सके।

The post Goa Nightclub Fire : अदालत ने लूथरा बंधुओं की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ाई, भीषण आग लगने से हुई थी 25 की मौत appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply