IndiaUttar Pradesh

खुशखबरीः 22 जिलों से गुजरने वाले शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे की डीपीआर तैयार

Good news: The DPR (Detailed Project Report) for the Shamli-Gorakhpur Expressway, which will pass through 22 districts, has been prepared.

शामली: पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी की नेपाल सीमा तक 22 जिलों से होकर गुजरने वाले प्रस्तावित शामली-गोरखपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। इस 750 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की DPR करीब 35 हजार करोड़ रुपये की है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई ) की रुड़की इकाई को मिली है।

एनएचएआई नई दिल्ली ने रुड़की इकाई को तीन चरणों में अधिसूचना गजट जारी करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में तहसीलों, गांवों और किसानों के खसरा नंबरों की सूची की गजट अधिसूचना 31 जनवरी तक जारी की जाएगी। भूमि का ड्रोन सर्वेक्षण पहले पूरा किया जा चुका है।

एनएचएआई रुड़की पीआईयू के अनुरोध पर डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान ने एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र कुमार सिंह को शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का सक्षम अधिकारी नामित किया है। एनएचएआई रुड़की इकाई के मुताबिक 35 हजार करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। तीन साल में एक्सप्रेसवे के बनकर तैयार होने की संभावना है।

एनएचएआई रुड़की इकाई के इंजीनियर के मुताबिक नया एक्सप्रेसवे पांच अन्य एक्सप्रेसवे जिनमें शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस वे, अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे दिल्ली, देहरादून और मसूरी तक आवागमन सुगम होगा। वहीं गंगा किनारे बसे ग्रामीण इलाकों और शहरों को भी लाभ मिलेगा।

प्लान के मुताबिक शामली गोरखपुर एक्सप्रेस वे 22 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसमें जिला बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर शामिल हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply