HealthIndia

ग्रीन टी लवर्स सावधान! खाली पेट सेवन करने से पहले जान लीजिए इसके फायदे और बड़े नुकसान।

Green Tea Empty Stomach Morning Benefits Side Effects

Side Effects Of Green Tea: ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय से होती है। इसमें सबसे ज्यादा पसंद दूध वाली चाय और ग्रीन टी है। आजकल वजन कम करना चाहते लोग अक्सर दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करना पसंद करते हैं। फिटनेस के शौकीन लोग भी दूध वाली चाय की बजाय ग्रीन टी लेना पसंद करते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रीन टी से इतने फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। कई लोग सुबह खाली पेट इसे पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे के साथ नुक्सान भी हैं।

खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे

  • वजन घटाने में सहायक

ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और कैटेचिन (catechins) के कारण वसा (fat) के ऑक्सीकरण में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। शरीर का डिटॉक्स: यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।

  • ऊर्जा और सतर्कता

सुबह की शुरुआत एक कप ग्रीन टी से करने पर कैफीन के कारण दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

  • पाचन में सुधार

यह पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाकर पाचन क्रिया को सुचारू बनाती है।

  • इम्यूनिटी और हेल्थ

यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और हृदय स्वास्थ्य, डायबिटीज व स्किन के लिए भी फायदेमंद है।

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है?

  • आयरन की कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। ग्रीन टी शरीर की आयरन सोखने की क्षमता को कम कर सकती है। खाली पेट इसे लंबे समय तक पीने से एनीमिया यानी खून की कमी का खतरा बढ़ जाता है, खासकर उन लोगों में जिनमें पहले से ही आयरन की कमी है।

  • अनिद्रा और डिहाइड्रेशन

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से अनिद्रा और डिहाइड्रेशन भी होने लगता है। इसमें मौजूद कैफीन आपके स्लीप पैटर्न को खराब कर सकता है। साथ ही, ग्रीन टी एक मूत्रवर्धक है, जिसका मतलब है कि यह शरीर से पानी बाहर निकालती है। सुबह-सुबह बिना कुछ खाए इसे पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

  • एसिडिटी, जलन और कब्ज की समस्या

ग्रीन टी में ‘टैनिन’ होता है। खाली पेट इसे पीने से पेट में एसिड बढ़ जाता है, जिससे जी मिचलाना, जलन और कब्ज की समस्या हो सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply