दिल्लीएनसीआर में कई ऐसे फॉरेस्ट ट्रेक हैं जहां जाना आपके लिए बढ़िया एक्सपीरियंस रहेगा. राजधानी की सर्दी और गर्मी दोनों से ही लोगों का हालबेहाल हो जाता है. इस वक्त भी तेज गर्मी की वजह से लोग ठंडक और हरियाली भरी जगहों की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, लेकिन समय की कमी के चलते या फिर बजट की वजह से आप कहीं नहीं जा पा रहे हैं तो हम बता रहे हैं दिल्लीएनसीआर की ऐसी जगहों के बारे में जहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी. आप इन जगहों पर फॉरेस्ट ट्रेकिंग करने के साथ ही फोटोवीडियो भी शूट कर सकते हैं.

दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां पर मॉडर्न स्ट्रक्चर से लेकर ऐतिहासिक इमारतें भी हैं. हालांकि ज्यादातर लोगों को यहां की हरियाली वाली जगहों के बारे में कम पता है, लेकिन में कई ऐसी जगहें हैं जो प्राकृतिक खूबसूरती से भरी हुई हैं. चलिए जान लेते हैं इन जगहों के बारे में.
ओखला बर्ड सेंचुरी
दिल्लीनोएडा के बॉर्डर पर यमुना नदी के बांध पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी एक बढ़िया वीकेंड गेटवे है. 4 वर्ग किलोमीटर में फैला ये पक्षी अभयारण्य पक्षी प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन पॉइंट है. हालांकि गर्मियों में यहां पर आपको प्रवासी पक्षी देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन आप हरियाली के बीच ट्रैकिंग कर सकते हैं और यमुना किनारे शांति के साथ वक्त बिता सकते हैं. गर्मी के मौसम में ये जगह सुबह 7 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुली रहती है.
View this post on Instagram
लेपर्ड ट्रेल गुरुग्राम
दिल्ली की मिलेनियम सिटी कहे जाने वाले गुरुग्राम में लेपर्ड ट्रेल एक बेहद पॉपुलर जगह है. जहां आप गर्मी में सुकून भरा वक्त बिताने आ सकते हैं.अरावली की पहाड़ियों के बीच ये जगह रोमांच से भी भर देगी. यहां के घुमावदार रास्तों के साथ ही हरीभरी वादियां आपको बिल्कुल हिल स्टेशन जैसा फील देती हैं. आप पैदल ट्रेकिंग के अलावा यहां पर बाइक राइड और साइकलिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा यहां पर कैफे भी हैं जहां स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं.
असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य
दिल्लीहरियाणा के बॉर्डर पर असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य जा सकते हैं. ये जगह तेंदुए को संरक्षण के लिए जानी जाती हैं. इसके अंदर स्थित भारद्वाज झील लोगों के बीच सबसे पॉपुलर जगह है. यहां का हराभरा वातावरण, चट्टानी रास्ते इसे ट्रेकिंग के लिए परफेक्ट जगह बनाते हैं. आप बदरपुर बॉर्डर वायलेट लाइन मेट्रो स्टेशन से निकलकर यहां पहुंच सकते हैं.
View this post on Instagram
संजय वन
में वसंत कुंज और महरौली के बीच तकरीबन 783 एकड़ में फैला संजय वन एक घना जंगल है. ये जेएनयू के पास पड़ता है. ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए ये एक बेहतरीन जगह है. खासकर सुबह और शाम यहां पर बहुत अच्छा लगता है. ये जगह नेचर लवर्स और पक्षियों को पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत बढ़िया है, क्योंकि यहां कई पक्षियों की प्रजातियों के साथ ही आपको तितलियां भई देखने को मिलेंगी. पैदल सैर के अलावा आप साइकलिंग भी कर सकते हैं.
View this post on Instagram
मांगर बानी ,
दिल्ली के फरीदाबाद और गुरुग्राम में मांगर बानी अरावली पर्वतमाला में फैला एक वनक्षेत्र है. गर्मी में हरियाली भरी जगहे पर जाना चाहते हैं तो ये भी एक एक बेहतरीन वीकेंड गेटवे है. ये जगह पिकनिक के लिए भी पॉपुलर है. इसके अलावा यहां के ‘गुदारिया दास बाबा’ मंदिर है. यहां आपको चारों तरफ हरियाली के बीच ट्रेकिंग करने में काफी मजा आएगा.



