
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के पिता सुरेंद्र सिंह के शेयर वाली राम पोटाश पर जीएसटी की एसआईबी की जांच पूरी हो गई है। मौके पर एक करोड़ से अधिक की जीएसटी जमा कराए जाने की बात कही गई है, हालांकि विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। फैक्ट्ररी मालिक जीएसटी के लिए अपील दाखिल करेंगे। सोमवार को इसकी जांच रिपोर्ट आएगी।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित राम पोटाश फैक्टरी पर शुक्रवार को छापा मारा था। विभाग की टीम ने फैक्टरी में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन का बारीकी से परीक्षण किया। जीएसटी एसआईबी अधिकारियों ने स्टॉक, खरीद-बिक्री के दस्तावेज, ई-वे बिल और जीएसटी रिटर्न का आपस में मिलान किया। वित्तीय रिकॉर्ड में कई अनियमितताएं सामने आई है। फैक्टरी संचालकों की ओर से धनराशि जमा कराई गई है। जीएसटी एसआईबी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद दीक्षित ने जांच की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट दी जाएगी। कंपनी में साझीदार विनय पंवार का कहना है कि कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। एक सप्लायर की ओर से द्वारा जीएसटी जमा न किए जाने के तकनीकी कारण से टीम आई थी। विभाग को सभी आवश्यक प्रपत्र दिखा दिए हैं।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि इस मामले में वह कुछ नहीं कहना चाहते। कंपनी संचालित कर रहा बोर्ड ही सही स्थिति स्पष्ट कर सकेगा। मुजफ्फरनगर के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के पिता सुरेंद्र सिंह के शेयर वाली राम पोटाश पर जीएसटी की एसआईबी की जांच पूरी हो गई है। मौके पर एक करोड़ से अधिक की जीएसटी जमा कराए जाने की बात कही गई है, हालांकि विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। फैक्ट्ररी मालिक जीएसटी के लिए अपील दाखिल करेंगे। सोमवार को इसकी जांच रिपोर्ट आएगी।



