IndiaTrending

रमजान में मस्जिद पहुंचता है ‘मेहमान’: रोज इफ्तार में शामिल होता लंगूर, वीडियो वायरल

Ramzan Viral Video Langur Joins Iftar In Mosque Heartwarming Moment

Mosque Iftar Langur Video : रमजान के पवित्र महीने में सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मस्जिद के अंदर रोजेदार इफ्तार की तैयारी कर रहे हैं और उनके बीच एक लंगूर आराम से बैठा हुआ है। अजान के बाद जैसे ही लोग इफ्तार शुरू करते हैं, वह भी उनके साथ खाना खाने लगता है। यह नजारा लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी।

रोजादारों के साथ इफ्तारी करते दिखे लंगूर

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @karishma_aziz97 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, यह लंगूर रोज शाम के समय मस्जिद में पहुंच जाता है और इफ्तार खत्म होने तक वहीं बैठा रहता है।

खास बात यह है कि वहां मौजूद लोग उसे भगाते नहीं हैं, बल्कि वह शांति से उनके बीच बैठा रहता है। इफ्तार के बाद वह खुद ही वहां से चला जाता है। इंसान और जानवर के बीच यह सहज मेलजोल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो सद्भाव और करुणा का संदेश

वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी ने इसे रहमत और रहमदिली की मिसाल बताया, तो किसी ने कहा कि यह मखलूक-ए-खुदा के बीच मोहब्बत का खूबसूरत दृश्य है।

कुछ लोगों ने हल्के अंदाज में कमेंट किया कि लगता है लंगूर को भी इफ्तार का समय याद हो गया है। कुल मिलाकर यह वीडियो रमजान के मौके पर आपसी सद्भाव और करुणा का संदेश देता नजर आ रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply