India

Gwalior Road Accident: ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत

Gwalior Road Accident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया. ट्रक और कार की भिड़ंत में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8 बजे महाराजपुरा में ग्वालियर-भिंड राजमार्ग पर बरेठा टोल प्लाजा के पास की है और हादसे के वक्त इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक थे भिंड जिले के निवासी

महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी चारों लोग भिंड जिले के निवासी थे. उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परीक्षा देने जाते समय हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार भिंड जिले के मेहगांव निवासी सौरभ शर्मा (24) चला रहे थे और वह परीक्षा के सिलसिले में ग्वालियर आ रहे थे. उन्होंने बताया कि अन्य मृतकों की पहचान ज्योति यादव, भूरे प्रजापति और उमा राठौर के रूप में हुई है. इन सभी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

India Stone Mart 2026 का आयोजन 5 फरवरी से हो आयोजन, राज्यवर्धन राठौड़ बोले-‘यह एक प्रदर्शनी नहीं

The post Gwalior Road Accident: ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply