IndiaUttar Pradesh

यूपी के 27 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, आंधी चलेगी:30 शहरों में कोहरा, बर्फीली हवाओं…


यूपी में बारिश और ओले गिरने से मौसम बिगड़ गया है। आज यूपी के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले का अलर्ट है। 16 जिलों में आंधी भी चल सकती है। इस बीच गाजियाबाद, आगरा, मेरठ समेत 30 जिलों में कोहरा छाया है।

कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। पारा एक बार फिर 6.4°C तक पहुंच गया है। सड़कों पर सन्नाटा है। गाड़ियों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों, ग्लब्स में दुबके दिखाई दिए। जगह-जगह लोग अलाव ताप रहे हैं।

कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात चरमरा गया है। कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। रविवार को लखनऊ में दम्माम से आया विमान आधे घंटे चक्कर लगाकर लौट गया। रायबरेली समेत 4 जिलों में 8 गाड़ियां टकराईं। होमगार्ड समेत 2 की मौत हो गई। वन दरोगा समेत 10 लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी यूपी के साथ दिल्ली-NCR और उत्तराखंड से सटे तराई क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। कल बरेली समेत 15 जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और अमरोहा में सड़क पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें गिर गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। इसका असर प्रदेश के मध्यांचल, अवध क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply