IndiaTrending

टूटते बालों पर लग जाएगी रोक, लगाएं होममेड हेयर पैक, घने और मजबूत बन जाएंगे बाल

हेयर फॉल से कैसे छुटकारा पाएं?
Image Source : FREEPIK

अगर आपने टूटते-झड़ते बालों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। टूटते बालों पर रोक लगाने के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे हेयर पैक के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं और हेयर फॉल प्रॉब्लम को अलविदा कह सकते हैं। आइए इस नेचुरल हेयर पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं हेयर पैक- सबसे पहले एक कटोरी में पानी निकालिए और फिर इसमें 2-3 स्पून मेथी के दानों को भिगो दीजिए। आपको रात भर के लिए मेथी के दानों को भिगोए रखना है। अगली सुबह भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसके बाद आपको एक मीडियम साइज के प्याज को छीलकर कद्दूकस या फिर ब्लेंड कर उसका ताजा रस निकालना है। आखिर में मेथी के पेस्ट में 2-3 स्पून प्याज के रस को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

अप्लाई करने का तरीका- आपको इस औषधीय गुणों से भरपूर हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों की जड़ों पर अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मेथी-प्याज से बने इस हेयर पैक को लगभग 30 से 45 मिनट तक लगाए रखिए। 45 मिनट के बाद आप किसी भी माइल्ड शैम्पू की मदद से हेयर वॉश कर सकते हैं। आपको इस नेचुरल हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार लगाना चाहिए।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- इस हेयर पैक में मौजूद तत्व बालों का झड़ना कम कर उन्हें मजबूती देने में कारगर साबित हो सकते हैं। हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए इस हेयर पैक को यूज करने की सलाह दी जाती है। स्कैल्प में रूसी और खुजली होने पर भी इस हेयर पैक को अप्लाई किया जा सकता है। इसके अलावा इस हेयर पैक को लगाने के बाद आपके बाल सिल्की हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply