
Hair Care Tips for Summer: देश के कई हिस्सों में गर्मी के मौसम का आगाज हो चुका है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी न केवल हमारी त्वचा को प्रभावित करती है बल्कि इसका सीधा और गहरा असर हमारे बालों की सेहत पर भी पड़ता है।
बाहर जाने पर तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण बालों में चिपचिपाहट बढ़ जाती है जिससे अक्सर महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या तेजी से शुरू हो जाती है। यदि आप भी इस मौसम में बेजान और टूटते बालों से परेशान हैं तो कुछ आसान और असरदार आपकी इस चिंता को दूर कर सकते हैं।
धूप और धूल से सुरक्षा है जरूरी
गर्मियों में बालों को सीधा नुकसान सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों और उड़ती धूल से होता है। जब भी आप घर से बाहर निकलें तो अपने सिर को टोपी या स्कार्फ से ढकना न भूलें। इसके अलावा छाते का इस्तेमाल भी एक बेहतर विकल्प है। ये छोटी-सी सावधानी आपके बालों को तेज धूप से बचाती है और स्कैल्प पर पसीना भी कम आता है जिससे जड़ों में गंदगी जमा नहीं हो पाती।
हाइड्रेशन है जरूरी
जिस तरह शरीर को जीवित रहने के लिए पानी की जरूरत होती है उसी तरह बालों के स्वास्थ्य के लिए नमी अनिवार्य है। शरीर को भीतर से हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। गर्मी में पसीने के कारण बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं इसलिए किसी हल्के या सल्फेट-मुक्त शैम्पू से हर 2-3 दिन में बालों को धोएं। बाल धोने के बाद एक अच्छे मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें ताकि बालों की नमी बनी रहे और वे रूखे न हों।
एलोवेरा और नारियल तेल
अगर धूप के कारण आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे या ड्राई हो गए हैं तो प्राकृतिक उपचार सबसे बेहतरीन होते हैं। बालों को पोषण देने के लिए और नारियल तेल का मिश्रण या ताजी दही का उपयोग करें। ये मिश्रण बालों की खोई हुई चमक लौटाने और उनमें नमी लॉक करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, हर कुछ महीनों में बालों को थोड़ा-थोड़ा ट्रिम करवाते रहें, इससे दोमुंहे बालों और रूखेपन की समस्या कम होती है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
गर्मी में कैसे रखें ध्यान
गर्मी के दिनों में बाल पहले से ही गर्मी झेल रहे होते हैं ऐसे में ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर जैसे हीटिंग टूल्स का उपयोग कम से कम करना चाहिए। ये हीटिंग टूल्स बालों की नमी सोख लेते हैं और उन्हें और भी कमजोर बना देते हैं। साथ ही बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांधने से बचें क्योंकि पसीने से भीगी हुई जड़ें कमजोर होती हैं और खिंचाव के कारण बाल अधिक टूटने लगते हैं।



