IndiaTrending

पाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े हार्दिक-कुलदीप, रिंकू सिंह ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO

Kuldeep Yadav And Hardik Pandya Heated Argument After India Vs Pakistan T20 World Cup Match

Ind Vs Pak Viral Video: कोलंबो में पाकिस्तान पर 61 रनों की दमदार जीत के बाद जहां भारतीय टीम जश्न में डूबी थी, वहीं मैदान से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। मैच खत्म होने के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और स्पिनर कुलदीप यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

कैच छूटने पर नाराज दिखे हार्दिक

यह पूरा मामला पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में शुरू हुआ। हार्दिक गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर शाहीन अफरीदी थे। ओवर की दूसरी शॉर्ट-पिच गेंद पर शाहीन ने पुल शॉट खेला। गेंद सीधे काउ कॉर्नर पर खड़े कुलदीप के पास गई, लेकिन उनसे आसान कैच छूट गया। इतना ही नहीं, गेंद हाथ से लगकर बाउंड्री के पार चली गई और छक्का हो गया। उस समय हार्दिक ने तुरंत कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके हाव-भाव से निराशा साफ झलक रही थी।

विकेट के बाद फूटा गुस्सा

तीन गेंद बाद हार्दिक ने उस्मान तारिक को आउट कर पाकिस्तान की पारी 114 रन पर समेट दी। विकेट गिरते ही टीम जश्न मनाने जुटी, तभी हार्दिक कुलदीप की ओर मुड़े और कैच छोड़ने को लेकर नाराजगी जताई। वीडियो में हार्दिक आक्रामक अंदाज में बात करते दिखे, जबकि कुलदीप काफी मायूस नजर आए।

साथियों ने संभाला माहौल

स्थिति को बिगड़ता देख बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया और माहौल शांत करने की कोशिश की। इस दौरान कुलदीप, Suryakumar Yadav से बात करते हुए भी उदास दिखाई दिए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि टीम इंडिया ने कोलंबो में 15 फरवरी के दिन पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराते हुए 61 रन से धूल चटाई है। मुकाबले से पहले पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम पाकिस्तान के सामने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट कर रह गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply