
Haryanvi Actor Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी जिंदगी की दर्दभरी कहानी सुनाता नजर आ रहा है।
वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को कभी करोड़ों की संपत्ति का मालिक बताता है, लेकिन आज वह सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इसे देखकर कई लोग हैरान और दुखी दोनों हो रहे हैं।
ये आदमी कह रहा है कि मैं हरियाणवी फिल्म मंथन का हीरो था और डायरेक्टर था दो-दो फैक्ट्री थी मेरी
लेकिन आज मैं भीख मांग कर खा रहा हूं मेरी पत्नी ने मुझे धोखा दे दिया राजस्थान का रहने वाला हूं राजस्थान में मेरी दो फैक्ट्री थी pic.twitter.com/QBNMY5Wjrm
— Ns Virk (@NsVirk274696) March 22, 2026
हरियाणवी हीरो को पत्नी के धोखे ने बना दिया भिखारी
वीडियो में युवक अपनी पहचान वीके गिरी के रूप में बताता है और कहता है कि वह जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। उसका दावा है कि वह हरियाणवी फिल्म मंथन में हीरो और डायरेक्टर रह चुका है।
इसके अलावा वह बताता है कि उसके पास दो फैक्ट्रियां थीं और वह काफी संपन्न जीवन जीता था। वीडियो में युवक यह भी आरोप लगाता है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया और उसकी पूरी संपत्ति अपने कब्जे में ले ली, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
ये खबर भी पढ़ें : बारिश में ट्रेन के दरवाजे से लटककर सफर, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का सच
वीडियो देख लोग हुए भावुक, दे रहे सहानुभूति
वायरल वीडियो में युवक अपने बेटे का जिक्र करते हुए कहता है कि वह जोधपुर में पढ़ाई कर रहा है और वह उसकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देना चाहता। हालांकि, खुद की हालत को लेकर वह काफी परेशान नजर आता है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स की भावुक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उसकी कहानी पर सहानुभूति जता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती और उसे मदद की जरूरत है।



