HealthIndia

उबले बादाम खाए हैं क्या, जानिए ब्लैंच्ड बादाम के फायदे और इन्हें कैसे उबाला जाता है?

उबले बादाम खाने के फायदे
Image Source : FREEPIK

बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आप इन्हें अलग-अलग रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग भीगे बादाम, भुने हुए बादाम या कच्चे बादाम खाते हैं। लेकिन आप उबले हुए बादाम भी ट्राई कर सकते हैं। उबले हुए बादाम को ब्लैंच्ड बादाम कहते हैं। इस तरह बादाम का छिलका हटाना काफी आसान हो जाता है। उबले बादाम में जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। छिलका हटाने से पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है। पोषण की दृष्टि से उबले हुए बादाम स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ, त्वचा और पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। उबले हुए बादाम का इस्तेमाल मिठाई बनाने में ज्यादा किया जाता है। आइये जानते हैं बादाम को कैसे उबालें और इसे खाने के बेहतरीन फायदे क्या हैं?

बादाम को कैसे उबालते हैं?

आप इन्हें नॉर्मल पानी में उबाल सकते हैं। एक पैन में पानी डालें और उसमें बादाम डालकर ढक दें। बादाम को हल्का मुलायम होने तक उबालें और फिर ठंडा होने पर साफ पानी से धोकर बादाम के छिलके हटा दें। अब आप इन्हें किसी भी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम को उबालने से उसकी कड़वाहट कम हो जाती है और छिलका हटाना काफी आसान हो जाता है। 

उबले हुए बादाम के फायदे

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- उबले हुए बादाम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से आपकी कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं। बादाम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई सूजन को कम करते हैं। इससे कैंसर का खतरा कम होता है। 

दिल के लिए फायदेमंद- उबले हुए बादाम में हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट और मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हें खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल में सुधार आता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। नियमित रूप से बादाम खाने से रक्त वाहिकाओं का काम बेहतर होता है और सूजन कम होती है।

पाचन को बनाए मजबूत- उबले हुए बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। फाइबर की वजह से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या कम होती है। बादाम प्रीबायोटिक की तरह काम करता है, जो आंत में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है।

वजन घटाने में असरदार- कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद, उबले हुए बादाम में उच्च प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जिससे वजन कंट्रोल करना आसान हो सकता है। बादाम खाने से आपको काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। बादाम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

दिमाग को बनाए मजबूत- बादाम आपके दिमाग को मजबूत बनाता है। उबले हुए बादाम विटामिन ई, राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है, जिससे तंत्रिका संबंधी रोगों का खतरा कम हो सकता है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply