HealthIndia

क्या आपने खाई है कभी साउथ इंडियन डिश गोली इडली, जान लीजिए घर पर बनाने का आसान तरीका

Learn The Easy Way To Make Goli Idli At Home

Goli Idli Recipe: संडे वीकेंड की बात की जाए तो, हर कोई नया खाने का प्लान करते ही है। हमारे देश में कई खाने की वेरायटी मिलती है तो स्वाद भी लाजवाब मिलते है। साउथ इंडियन खाने की बात आए तो केवल साउथ इंडियन ही नहीं हर किसी को साउथ इंडियन कुजिन पसंद आते है।

आप इडली तो खाते ही होंगे लेकिन आज हम आपको नए तरीके से इडली बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है। घर पर वीकेंड में आप नाश्ते में गोली इडली बना सकते है। इसे बनाने का तरीका बिल्कुल आसान है। इसे सुबह के नाश्ते में बनाने के लिए आपको तैयारी पहले से ही कर लेना चाहिए।

घर पर गोली इडली बनाने का तरीका

घर पर आप गोली इडली आसानी से बना सकते है इसका तरीका यहां पर बताया जा रहा है…

क्या चाहिए सामग्री

  • चावल का पीसा हुआ घोल- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी
  • पानी
  • राई
  • उड़द दाल- बारीक पीसी हुई
  • हरी मिर्च-2
  • अदरक
  • हींग- 1/2 चम्मच
  • करी पत्ता
  • धनिया पत्ता
  • लाल साबुत मिर्च

जानें गोली इडली बनाने का तरीका

  • गोली इडली बनाने के लिए आपको एक दिन पहले चावल और उड़द दाल को भिगोकर रखना है।
  • रात के समय इसे पीसकर रख दें, ताकि ये फर्मेट हो सके।
  • इसके बाद आपको अगली सुबह इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके इसमें बेकिंग सोडा डालना है, ताकि इडली का बेटर अच्छे से फर्मेंट हो सके।
  • इसके बाद आपको इडली का पैन लेना है। आप चाहें तो इसके लिए छोटी कटोरी भी ले सकती हैं।
  • फिर इसमें बेटर को डालकर इसे स्टीम करने रख दें।
  • इसके बाद आपको इसे 15 मिनट स्टीम करके बाहर निकाल लेना है।

जानिए गोली इडली को फ्राई करने का तरीका

आप गोली इडली को स्टीम करने के बाद फ्राई कर सकते है जो आसान है…

  • जब इडली अच्छे से पक जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद आपको एक पैन लेना है।
  • इसमें थोड़ा सा घी लगाना है।
  • इसमें राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च को डालना है।
  • इसके बाद आपको इसमें इडली को डालकर नमक और सांभर मसाला डालना है।
  • इसके बाद इसे अच्छे से फ्राई करना है, और अपने बच्चों को खिलाना है।
  • इस तरह से आपकी गोली इडली रेडी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- इस क्रिसमस बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी Chocolate Cake, बस जान लीजिए क्या चाहिए सामग्री और रेसिपी

  • इसे सर्व करने के लिए आप चाहें तो नारियल की चटनी बना सकती हैं।
  • आप इसके साथ हरे धनिया की चटनी बनाकर भी इसे प्लेट में सर्व कर सकती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply