HealthIndia

मजबूत बनी रहेगी दिल की सेहत, वैलेंटाइन डे के दिन से अपनाएं टिप्स, थाम लीजिए योग-आयुर्वेद का हाथ

दिल की सेहत को बनाएं मजबूत
Image Source : FREEPIK

वैलेंटाइन डे सिर्फ गुलाब देने का दिन नहीं, ये उस धड़कन को समझने का दिन भी है, जो हमारे अंदर हर पल चल रही है। साइंस कहती है कि जब हम खुश होते हैं, तो शरीर में ‘ऑक्सिटोसिन’, ‘डोपामिन’ और ‘सेरोटोनिन’ बढ़ते हैं। ये हॉर्मोन्स ब्लड प्रेशर को कम करते हैं, हार्ट रेट को बैलेंस करते हैं और दिल की बीमारी का खतरा 22% तक कम करते हैं। दिल सिर्फ खून से नहीं, इमोशन से भी चलता है। जब तनाव कम होता है, तो शरीर में ‘कॉर्टिसोल’ घटता है, ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं, सूजन कम होती है और दिल को रिपेयर करने का मौका मिलता है।

रखें अपने दिल का ख्याल- जो लोग पॉजिटिव सोच रखते हैं, बेहतर नींद लेते हैं, ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, उनका दिल सिर्फ खुश नहीं बल्कि मजबूत भी बना रहता है। इस वैलेंटाइन डे सिर्फ आई लव यू मत कहिए, अपने दिल से भी ये कहिए कि मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा। इसके लिए वक्त पर खाना, रोज 30 मिनट चलना, 7-8 घंटे की नींद लेना, स्ट्रेस कम से कम लेना और रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी है। प्यार तभी तक है, जब तक दिल धड़कता है।

क्या-क्या करना चाहिए- दिल की सेहत को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना शुरू कर दीजिए। जल्दी उठें, योग करें, हेल्दी डाइट लें, तला भुना ना खाएं, पूरी नींद लें और दिन में 4 लीटर पानी पिएं। खाना गर्म और फ्रेश खाएं, भूख से कम खाना खाएं, खाने में भरपूर सलाद शामिल करें, मौसमी फल जरूर खाएं और खाने में दही-छाछ शामिल करें। इसके अलावा ज्यादा चीनी, नमक, चावल, रिफाइंड और मैदे का सेवन न करें। 8 घंटे की नींद लेना, कुछ देर धूप में बैठना, पार्क में टहलना, हॉबीज को पूरा करना, सिर की मसाज करना, योग और मेडिटेशन करना भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

गौर करने वाली बात- दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए मोटापे से बचना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए सिर्फ गर्म पानी पिएं, सुबह खाली पेट नींबू-पानी लें, लौकी का सूप-जूस लें, लौकी की सब्जी खाएं, अनाज और चावल कम कर दें, खूब सलाद खाएं और खाने के एक घंटे के बाद पानी पिएं। बीपी को बैलेंस करने के लिए नमक की मात्रा घटाएं, नियमित योग-प्राणायाम करें, वजन कम करें, एल्कोहल का सेवन कम कर दें और धूम्रपान से बचें। कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए डाइट में अलसी के बीज, ओट्स, संतरे का जूस, बादाम और पिस्ता खाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply