IndiaUttar Pradesh

यूपी में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े शीरा से भरे टैंकर से टकराई बोलेरो, पांच लोगों की मौत

यूपी में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े शीरा से भरे टैंकर से टकराई बोलेरो, पांच लोगों की मौत

Bareilly Accident: यूपी के बरेली में भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे शीरा से भरे खड़े टैंकर में एक बोलेरो और बाइक टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत तीन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कीी सूचना मिलते ही एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ द्वितीय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बाईपास पर परधौली गांव के पास हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात शीरे से भरे टैंकर की टक्कर रोडवेज से हो गई थी। हादसे में रोडवेज बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। टैंकर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके चलते वह सड़क के किनारे खड़ा था। रविवार की शाम को अचानक से एक बोलोरो आई और दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के पीछे से टकरा गई। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक भी अनियंत्रित खो बैठे और बोलेरो के पीछे घुस गए। हादसे में बोलेरो सवार तीन युवक और बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले बाइक सवार सीबीगंज और बोलेरो में मरने वाला एक फरीदपुर तो दूसरा पीलीभीत का रहने वाला था। तीसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है। हादसे में बोलेरो का ड्राइवर और दो बच्चों भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। घटना इतना भीषण थी कि बोलेरो और बाइक के पूरी तरह से परखच्चे उड़ चुके थे। हादसे की सूचना पाकर सीबीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ द्वितीय भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply