Health

रोज कितने घंटे सोना चाहिए, कम या फिर ज्यादा सोने से शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकते हैं?

How many hours to sleep: क्या आप जानते हैं कि आपको हर रोज कितने घंटे की साउंड स्लीप लेनी चाहिए? आपको बता दें कि नींद आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर अच्छा या फिर बुरा असर डाल सकती है।
Image Source : FREEPIKकितने घंटे सोना फायदेमंद?

क्या आप भी रात में सोते समय फोन स्क्रॉल करते रह जाते हैं और बहुत कम घंटे सोते हैं? अगर हां, तो आपकी ये आदत आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। रात में समय से सोना, सुबह समय से उठना, सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन आजकल लोग अपनी नींद की गुणवत्ता को सुधारने की कोशिश तक नहीं करते हैं और फिर बाद में सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं।

कितने घंटे सोना चाहिए- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 18 साल से लेकर 60 साल की उम्र के लोगों को हर रोज रात में 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। वहीं अगर बच्चों और किशोरों की बात की जाए, तो उनके लिए 8 घंटे से लेकर 12 घंटे तक की नींद जरूरी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए आप रात में सोते समय स्लीप मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं।

कम सोने से होने वाले नुकसान- रेगुलरली नींद पूरी न होने के कारण इम्यूनिटी पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसके अलावा अगर अक्सर नींद के साथ समझौता किया जाए, तो आप मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर समस्याओं का शिकार भी बन सकते हैं। इतना ही नहीं, कम सोने की वजह से फोकस करने की क्षमता भी कम हो सकती है। सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए हर रोज रात में एक ही समय पर सोने और फिर अगली सुबह एक ही समय पर उठने की आदत बनाने की कोशिश कीजिए।

ज्यादा सोने से क्या हो सकता है- जरूरत से ज्यादा सोने के कारण मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। हर रोज ज्यादा सोने से यानी ज्यादा देर तक बिस्तर पर लेटे रहने से पीठ दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। जो लोग रेगुलरली बहुत ज्यादा सोते हैं, उन्हें हर समय थकान और सुस्ती महसूस होती रहती है। कुल मिलाकर 7-8 घंटे से कम सोना और 7-8 घंटे से ज्यादा सोना, दोनों ही परिस्थितियों में सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply