BollywoodIndia

‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कैसे बना रणवीर सिंह का खौफनाक लुक? BTS वीडियो ने खोला राज

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Bts Makeup Transformation Ghost Look Video Viral On Social Media

Ranveer Singh Ghost Look BTS: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की कहानी, एक्शन और भव्यता के साथ-साथ अब इसके बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो भी फैंस को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में मशहूर मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें रणवीर सिंह के खौफनाक ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई गई है। इस वीडियो ने फैंस को चौंका दिया, क्योंकि कई लोगों को लगा था कि यह लुक CGI या VFX के जरिए तैयार किया गया होगा।

मेकअप से बना रणवीर सिंह का खतरनाक वाला लुक

वीडियो में रणवीर सिंह को कुर्सी पर शांत बैठे देखा जा सकता है, जबकि मेकअप आर्टिस्ट की टीम उनके चेहरे पर परत दर परत पेंट और प्रोस्थेटिक्स लगाकर एक डरावना रूप तैयार कर रही है। यह लुक फिल्म के एक अहम सीन के लिए बनाया गया था, जिसमें उनका किरदार एक ‘अंधेरे से निकले भूत’ जैसा दिखाई देता है।

इस पूरी प्रक्रिया को देखकर यह साफ हो गया कि फिल्म में प्रैक्टिकल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसने सीन को और ज्यादा रियल बना दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preetisheel Singh (@preetisheel)

खास सीन के लिए हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्म के एक सीन में रणवीर सिंह का बचपन का दोस्त नशे की हालत में उन्हें एक डरावने काले साए के रूप में देखता है। इसी सीन के लिए यह खास मेकअप किया गया था। यह सीन दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है और अब BTS वीडियो सामने आने के बाद इसकी और भी सराहना हो रही है।

फैंस ने किया रिएक्ट

वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें लगा था यह पूरी तरह VFX का कमाल है, लेकिन असल में यह मेकअप देखकर वे हैरान रह गए। कुछ फैंस ने इसे हॉलीवुड फिल्मों के स्तर का बताया, तो कुछ ने रणवीर सिंह के धैर्य और समर्पण की जमकर तारीफ की।

ये भी पढ़ें- ‘कांतारा’ विवाद के बाद ऋषभ शेट्टी का बदला रुख, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर की तारीफ, फैंस भी रह गए हैरान

फिल्म में ये दमदार स्टारकास्ट आए थे नजर

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही सैकड़ों करोड़ की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply