IndiaTrending

कुट्टू के आटे का हलवा कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो भूल जाएंगे सूजी के हलवे का स्वाद, फटाफट नोट करें रेसिपी

कुट्टू के आटे का हलवा कैसे बनाएं?
Image Source : TULIKA RASOI/YOUTUBE

आपने अक्सर देखा होगा व्रत के दौरान लोग कुट्टू के आटे का हलवा खाते हैं। इसका सेवन व्रत के दौरान शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। लेकिन कई लोगों को कुट्टू के आटे का हलवा बनाने का सही तरीका नहीं पता होता। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुट्टू के आटे का हलवा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप भी घर पर कुट्टू के आटे का हलवा बनाना चाहते हैं तो यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • कुट्टू का आटा – 1 कप
  • देसी घी – 1/2 कप
  • चीनी / गुड़ – 3/4 कप
  • पानी – 2 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • कटे हुए मेवे – काजू, बादाम, पिस्ता

बनाने की विधि

मेवे भूनें: एक कढ़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें और उसमें कटे हुए मेवों को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर अलग निकाल लें।

आटा भूनना: बची हुई घी कढ़ाही में डालें और कुट्टू का आटा मिलाएं। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।

पानी डालना: अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालें और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।

मीठा मिलाएं: जब आटा पानी सोख ले और हलवा थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी या गुड़ डालें। चीनी पिघलने के बाद हलवा थोड़ा ढीला होगा, इसे फिर से गाढ़ा होने तक पकाएं।

फिनिशिंग टच: अब इसमें इलायची पाउडर और भुने हुए मेवे मिलाएं। ऊपर से एक चम्मच घी और डालें, इससे हलवे में बहुत अच्छी चमक और स्वाद आता है।

सर्व करें: जब हलवा कढ़ाही के किनारे छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें।

कैसे बनाएं चटपटी शिकंजी, जिससे बढ़ जाए ठंडी-ठंडी ड्रिंक का स्वाद, नोट कर लीजिए रेसिपी

कन्या पूजन के लिए कैसे बनाएं पूरा प्रसाद, हलवा, चना, खीर और पूड़ी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply