IndiaTrending

घर पर मल्टीग्रेन आटा कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो मिलेगा भरपूर पोषण

घर पर मल्टीग्रेन आटा कैसे बनाएं?
Image Source : FREEPIK

आजकल लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजग हो गए हैं। ऐसे में लोग अपनी डेली डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर रहे हैंष। इनहेल्दी चीजों में मल्टीग्रेन आटा भी शामिल है। हममे से ज्यादातर लोग बाजार से मल्टीग्रेन आटा खरीदकर लाते हैं, लेकिन मार्केट में मिलना वाला आटा पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। क्योंकि बारह में मिलने वाले आटा में मिलावट हो सकता है। ऐसे में आप घर पर आसानी से मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं। मल्टीग्रेन आटे में सिर्फ गेहूं ही नहीं बल्कि जौ, बाजरा, रागी, ओट्स और चने का आटा भी शामिल होता है। तो चलिए जानते हैं घर पर मल्टीग्रेन आटा कैसे बनाएं। 

सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कटोरी
  • जौ का आटा– 1/2 कटोरी
  • बाजरे का आटा – 1/2 कटोरी
  • रागी का आटा – 1/4 कटोरी
  • चने का आटा – 1/4 कटोरी
  • ओट्स का आटा – 1/4 कटोरी

मल्टीग्रेन आटा बनाने का तरीका

गेहूं का आटा, जौ का आटा, बाजरे का आटा, रागी का आटा, चने का आटा, ओट्स का आटा इन सभी आटे को एक बड़े बाउल में डालें और अच्छे से मिला लें।  इसे छानकर किसी साफ डिब्बे में स्टोर करें। इसे गीले हाथों से छूने से बचें। इस तरह घर पर आप आसानी से मल्टीग्रेन आटा बना सकते हैं। घर का मल्टीग्रेन आटा बनाने से आप 100% भरोसेमंद और पोषण से भरपूर आटा इस्तेमाल कर पाएंगे। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply