IndiaTrending

घर पर शैम्पू कैसे बनाएं, कंडीशनर लगाए बिना रेशमी हो जाएंगे बाल, नोट कर लीजिए नेचुरल Shampoo की रेसिपी

शैम्पू बनाने का तरीका
Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्ष केमिकल्स युक्त शैम्पू आपकी हेयर हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। आज हम आपको घर पर नेचुरल शैम्पू बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। इस शैम्पू को बनाने के लिए आपको सिर्फ 6 चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि घर पर केमिकल फ्री शैम्पू बनाने के लिए एक स्पून मेथी दाना, एक स्पून चावल, एक कप शिकाकाई, 1/3 कप ड्राई आंवला, एक स्पून फ्लैक्स सीड्स, 1/2 कप रीठा और 4 गिलास पानी चाहिए होगा।

​कैसे बनाएं शैम्पू- सबसे पहले एक कढ़ाई में मेथी दाना, चावल और शिकाकाई निकाल लीजिए। इसी कढ़ाई में ड्राई आंवला, फ्लैक्स सीड्स, रीठा और पानी भी निकाल लीजिए। आपको इस मिश्रण को बॉइल होने देना है। जब पानी थोड़ा गर्म हो जाए, तब आपको रीठा से बीज को निकालकर अलग कर देना है। इसके बाद लगभग 6-8 मिनट तक इस मिश्रण को बॉइल होने दीजिए।

फॉलो करें स्टेप्स- इस मिश्रण में मौजूद सभी चीजों को अच्छी तरह से उबलने दीजिए। जब ये मिक्सचर बॉइल हो जाए, तब आपको इसे छान लेना है और एक बॉटल में भरकर रख लेना है। आप इस शैम्पू को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस शैम्पू को बनाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है, ये शैम्पू पूरी तरह से नेचुरल है इसलिए इसे अप्लाई करने से आपके बालों की सेहत को किसी भी तरह का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा।

गौर करने वाली बात- क्या आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस शैम्पू का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इस नेचुरल शैम्पू में मौजूद तमाम औषधीय गुण आपके बालों को घना बना सकते हैं। इस शैम्पू की मदद से बालों की लंबाई को भी बढ़ाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये नेचुरल शैम्पू आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply