IndiaTrending

कैसे बनाएं सूजी का टेस्टी उत्तपम, झटपट हो जाएगा तैयार

कैसे बनाएं सूजी का टेस्टी उत्तपम, झटपट हो जाएगा तैयार

कैसे बनाएं सूजी का टेस्टी उत्तपम, झटपट हो जाएगा तैयार

ब्रेकफास्ट के लिए सूजी का उत्तपम एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। सूजी के उत्तपम में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकती है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस डिश को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको सूजी का उत्तपम बनाने में ज्यादा समय लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूजी का उत्तपम बनाने के लिए एक कप यानी 250 ग्राम सूजी, हाफ कप दही, हाफ चम्मच नमक, 2 गाजर कद्दूकस की हुई या फिर बारीक कटी हुई, 2 टमाटर बारीक कटे हुए, एक शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, 2 प्याज बारीक कटे हुए और 2 बड़ी चम्मच रिफाइंड के तेल की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सबसे पहले एक बड़े साइज के बर्तन में सूजी निकाल लीजिए। अब इसी बर्तन में दही, नमक और आधा कप पानी भी एड कर लीजिए।
दूसरा स्टेप– आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लेना है। अब इस बर्तन को ढक दीजिए और लगभग 20 मिनट तक इस घोल को रेस्ट करने दीजिए जिससे सूजी फूल जाए।
तीसरा स्टेप– इसके बाद गाजर को कद्दूकस कर लीजिए और शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लीजिए।
चौथा स्टेप– गैस ऑन कर तवे को गर्म कर लीजिए। अब आंच को मीडियम टू लो पर कीजिए और घोल को तवे पर थोड़ा मोटा करके फैला लीजिए।
पांचवां स्टेप- लगभग आधे मिनट के बाद सभी कटी हुई सब्जियों को घोल के ऊपर फैलाते हुए डाल दीजिए और इसे एक मिनट के लिए ढक दीजिए जिससे उत्तपम अच्छी तरह से सिक जाए।
छठा स्टेप– जब उत्तपम नीचे की साइड से ब्राउन हो जाए, तब आप इसे पलट दीजिए और आधे मिनट तक दूसरी साइड से भी सेंक लीजिए।
सूजी का टेस्टी उत्तपम सर्व करने के लिए तैयार है। आप गर्मागर्म उत्तपम के टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को उत्तपम का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply