
शरीर की फिटनेस के साथ साथ आंखों की सेहत भी उतनी ही ज़रूरी है। इसलिए आंखों की एक्सरसाइज़ करना भी बेहद जरूरी है। आप भी रोजाना आंखों की ये 2-3 एक्सरसाइज़ कीजिए देखिए कितना रिलैक्स मिलेगा। आंखों की एक्सरसाइज करने से आंखों की कितने दिन की थकान मिट जाती है। आंखों के तनाव को दूर करने के लिए आंखों की एक्सरसाइज़ रामबाण है। आंखों की मसल्स पर बढ़ते स्ट्रेन को घटाने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। आज के वक्त में मोबाइल-लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी की स्क्रीन हो या घर-ऑफिस में लगी एलईडी लाइट्स, ये सब आंखों के दुश्मन ही तो हैं।
फिर भी लोग आंखों की फिक्र तब तक नहीं करते जब तक परेशानी बड़ी न हो। इसी वजह से कैटरेक्ट जैसी ठीक हो जाने वाली बीमारी ब्लाइंडनेस की वजह बन जाती है। और ग्लूकोमा को आप कैसे भूल सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 40 की उम्र के बाद अगर बार-बार सिरदर्द हो या आंखों में धुंधलापन आए तो ये ग्लूकोमा का सिग्नल हो सकता है। इस बीमारी में आंखों के अंदर का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। ये दबाव आंख की मुख्य नस यानि ऑप्टिकल नर्व को डैमेज कर देता है, जिससे आंखें देख तो पाती हैं लेकिन दिमाग में तस्वीर बनाने वाला सिग्नल ब्रेक हो जाता है। भारत में करीब एक करोड़ 20 लाख ग्लूकोमा के मरीज़ हैं। वहीं बात अगर मायोपिया की करें तो आने वाले वक्त में इस बीमारी की वजह से दुनिया की करीब करीब आधी आबादी की आंखों पर मोटा चश्मा चढ़ा होगा। तो सावधान हो जाइए आंखों पर नज़र का नहीं योग का चश्मा लगाइए। स्वामी रामदेव से जानने की कोशिश करेंगे कि कैसे आंखों की देखभाल की जाए।
ड्राई आई सिंड्रोम
दुनिया में 36 करोड़ से ज्यादा लोग ड्राई आई सिंड्रोम के मरीज हैं। इस मौसम में ये परेशानी काफी बढ़ जाती है। इसकी वजह से आंखों में सूखापन लाली आती है। साथ ही आंखों में खुजली भी होती है।
बदलते मौसम में आंखों का रखें ख्याल
ठंडे पानी से आंखें धोएं।
विटामिन A,E,C वाले फूड डाइट में लें।
शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
ठंडी हवा-धूप में चश्मा पहनकर निकलें।
आंखों के दुश्मन
डायबिटीज़
सर्द हवा
पॉल्यूशन
हाई बीपी
न्यूरो प्रॉब्लम
ज़्यादा स्क्रीन टाइम
आंखों में सूखेपन की वजह
आंसू का बनना रुकना
एयर कंडीशन और स्क्रीन
देर तक पढ़ाई
देर तक कंप्यूटर पर काम
लक्षण
लाल आंखे
आंखों में जलन-खुजली
खतरा
आंखों में इंफेक्शन
कमज़ो नज़र
आंखों में सूजन
चश्मा उतरेगा क्या खाएं ?
बादाम, सौंफ और मिश्री लें। इसे पीस कर पाउडर बना लें और रात को गर्म दूध के साथ लें।
आंखों की देखभाल का घरेलू इलाज
1 चम्मच सफेद प्याज़ का रस, 1 चम्मच अदरक नींबू का रस, 3 चम्मच शहद, 3 चम्मच गुलाब जल लें। सभी को आंवले के रस में मिलाएं और दो-दो बूंद सुबह शाम आंखों में डालें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है



