CrimeIndia

धमतरी : घरेलू विवाद में नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

 

 

धमतरी : जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस ने सूझबूझ और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर मृतका के पति एवं सास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को चौकी करेलीबड़ी को ग्राम हरदी में एक नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली थी.सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू की गई.

घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों के बयान एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान शव परीक्षण रिपोर्ट में मौत का कारण श्वास अवरुद्ध (गला घोंटना) तथा प्रकृति ‘हॉमीसाइडल’ पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई.

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि मृतका और उसके पति चन्द्रशेखर यादव (26 वर्ष) के बीच संतान को लेकर आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी.

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गई और 1 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी की मां रिना बाई यादव (46 वर्ष) ने सच्चाई छुपाने के उद्देश्य से मृतका की मौत को सीने में दर्द से होना बताया, जिससे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया.इस पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) एवं 238(क) में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक जटिल अंधे हत्याकांड का खुलासा हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply