CrimeIndia

मध्य प्रदेश: कटनी में महिला की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार, जांच में सामने आई प्रताड़ना की बात

कटनी: जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में महिला आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 मार्च 2026 को सूचनाकर्ता वीरेन्द्र पिता सियाराम चौधरी, उम्र 33 वर्ष निवासी कूडन की रिपोर्ट पर थाना बहोरीबंद में मर्ग क्रमांक 08/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था.

जांच में सामने आई प्रताड़ना की बात

मर्ग जांच के दौरान मृतिका ललिता चौधरी के माता-पिता एवं परिजनों के कथन लिए गए, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि उसका पति वीरेन्द्र उर्फ वीरू चौधरी छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन ललिता के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. प्रताड़ना से परेशान होकर मृतिका ने 02 मार्च 2026 को किसी अज्ञात विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया था.

इलाज के दौरान शासकीय अस्पताल बहोरीबंद में उसकी मृत्यु हो गई

मर्ग जांच पूर्ण होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति वीरेन्द्र चौधरी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखलेश दाहिया एवं उनकी टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेन्द्र उर्फ वीरू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल कटनी भेज दिया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply