HealthIndia

Hydrotherapy: सिर्फ पानी से होगा इलाज! इन 5 बीमारियों का काल है हाइड्रोथेरेपी, बस बदल लें नहाने का तरीका

Hydrotherapy Benefits For Migraine Arthritis And Stress Relief In Hindi

Water Therapy: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल ने हमें दवाओं का मोहताज बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के नल से आने वाला साधारण पानी कई गंभीर बीमारियों का काल बन सकता है। प्राकृतिक चिकित्सा की दुनिया में हाइड्रोथेरेपी (Hydrotherapy) एक ऐसी जादुई पद्धति है जो केवल पानी के सही तापमान और इस्तेमाल से शरीर की कायापलट कर सकती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत आयुर्वेद और योग के साथ-साथ इस प्राचीन पद्धति को भी विशेष महत्व दिया गया है।

क्या है हाइड्रोथेरेपी

सरल शब्दों में कहें तो हाइड्रोथेरेपी जल चिकित्सा है। इसमें पानी के अलग-अलग तापमान (गर्म और ठंडा) का उपयोग करके शरीर के दर्द, सूजन और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा का मानना है कि जब हमारी नींद, पोषण और व्यायाम का संतुलन बिगड़ता है तो शरीर की जीवन शक्ति कमजोर हो जाती है। हाइड्रोथेरेपी इसी खोई हुई शक्ति को वापस लाने का काम करती है।

माइग्रेन के मरीजों के लिए वरदान

एक हालिया अध्ययन में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। 40 पुराने माइग्रेन रोगियों पर किए गए शोध में पाया गया कि जिन्हें दवाओं के साथ हाइड्रोथेरेपी (गर्म पानी में हाथ-पैर डुबोना और सिर पर बर्फ की मालिश) दी गई उनमें सिरदर्द की तीव्रता और बार-बार होने की समस्या में भारी कमी आई। यह थेरेपी सीधे हमारे ‘ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम’ पर काम करती है, जिससे हृदय गति और तनाव का स्तर सुधरता है।

पुराना दर्द और गठिया

जोड़ों का दर्द, पीठ दर्द और मांसपेशियों की अकड़न में गर्म पानी की सिकाई या स्टीम बाथ जादू की तरह काम करता है। यह रक्त संचार बढ़ाकर सूजन को कम करता है।

यह भी पढ़ें:- World Forestry Day: हर मिनट कट रहे 27 फुटबॉल मैदान जितने जंगल, जानें खत्म होते जंगलों की ये डरावनी रिपोर्ट!

पानी से थेरेपी (सौ. फ्रीपिक)

तनाव और चिंता

गर्म पानी की टब में डुबकी लगाने से शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कम होते हैं और मन को शांति मिलती है।

मोटापा और मेटाबॉलिज्म

हाइड्रोथेरेपी शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करती है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया में तेजी आती है।

सांस संबंधी रोग

अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) में स्टीम बाथ और हाइड्रोथेरेपी के विशेष तरीके फेफड़ों को राहत पहुँचाते हैं।

डिटॉक्सिफिकेशन

पानी के जरिए शरीर की नसों को फैलाकर और सिकोड़कर खून को साफ किया जाता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

कैसे किया जाता है उपचार

हाइड्रोथेरेपी के कई तरीके हैं जैसे कि ठंडे पैक का इस्तेमाल, स्टीम बाथ, हॉट टब बाथ, पूल में हल्के व्यायाम या फिर सिर पर बर्फ की मालिश। यह थेरेपी दवाओं के बजाय शरीर की स्वाभाविक हीलिंग क्षमता पर जोर देती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हाइड्रोथेरेपी प्रभावी और सुरक्षित है लेकिन इसे किसी प्राकृतिक चिकित्सक की देखरेख में ही शुरू करना चाहिए। खासकर उन लोगों के लिए जो एलर्जी या ऑटोइम्यून बीमारियों से जूझ रहे हैं यह एक सहायक उपचार के रूप में सर्वश्रेष्ठ विकल्प हो सकता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply