DharamIndia

एकादशी के दिन बच्चे का हो जन्म, तो जानें क्या रखें नाम, भाग्य होगा मजबूत

एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं जो भी इस तिथि पर व्रत रखता है उसे भगवान विष्णु के धाम की प्राप्ति होती है। इसलिए हिंदू धर्म में एकादशी की बड़ी महिमा मानी जाती है। इतना ही नहीं इस तिथि पर जन्मे बच्चे भी विशेष माने जाते हैं। कहते हैं इन बच्चों पर भगवान नारायाण की कृपा सदैव बनी रहती है और ऐसे में अगर इन बच्चों के नाम भी भगवान विष्णु के नामों पर रख दिये जाएं तो ये और भी ज्यादा शुभ हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं एकादशी के दिन जन्मे बच्चों के क्या-क्या नाम रख सकते हैं।
एकादशी पर जन्मे लड़कों के नाम

  • नारायण – समस्त जगत के पालनहार
  • विष्णु – सृष्टि के रक्षक
  • माधव – लक्ष्मीपति
  • केशव – श्रीकृष्ण का नाम
  • गोविंद – इंद्रियों को आनंद देने वाले
  • दामोदर – यशोदा के लाडले
  • हरि – दुखों को हरने वाले
  • वासुदेव – जो सबमें वास करे
  • अच्युत – अटल, स्थिर, भगवान विष्णु
  • श्रीधर – लक्ष्मी को धारण करने वाले

एकादशी तिथि पर जन्मी लड़कियों के नाम

  • एकादशी के दिन जन्मी लड़कियों को आप माता लक्ष्मी से जुड़े नाम दे सकते हैं। जो इस प्रकार है…लक्ष्मी – धन और समृद्धि की देवी
  • श्री – वैभव और सौभाग्य का प्रतीक
  • कमला – कमल में विराजमान
  • वैष्णवी – विष्णु की शक्ति
  • पद्मा – कमल से जुड़ा नाम
  • हरिप्रिया – भगवान विष्णु की प्रिय
  • माधवी – माधव से जुड़ा नाम
  • श्रीजा – लक्ष्मी से उत्पन्न
  • वैभवी – वैभव और ऐश्वर्य।
  • इशिता – लक्ष्मी का एक रूप।

एकादशी के दिन जन्मे बच्चों का स्वभावशांत और दयालु स्वभाव

  • मेहनती और कर्मशील
  • सच्चाई और धर्म के प्रति झुकाव
  • नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच
  • धैर्यवान और स्थिर
  • बुद्धिमत्ता और विवेक

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply