
Image Source : TINA DABI/INSTAGRAM
टीना डाबी भारत की सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों में से एक हैं। उन्होंने 2015 की यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया था। टीना डाबी ने अपने पहले ही प्रयास में मात्र 22 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा टॉप की थी। वह यूपीएससी परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली पहली अनुसूचित जाति (SC) की महिला बनीं, जो कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। उनके विचार युवाओं में नया जोश भरते हैं। ऐसे में यहां हम टीना डाबी के प्रेरक अनमोल विचार लेकर आए हैं। यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स।
Tina Dabi Motivational Inspirational Quotes in Hindi
- ईमानदार मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। कड़ी मेहनत से कोई भी सफल हो सकता है।
- UPSC समेत किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा केंद्रित रहना चाहिए।
- कभी भी, कहीं भी हमेशा सीखने के लिए तैयार रहें।
- किसी भी तरह की सफलता अनुशासन में रहते हुए ही प्राप्त की जा सकती है।
- किसी भी सफलता के लिए संघर्ष एवं समर्पण दोनों जरूरी है। संघर्ष से घबराए बिना अपना 100 प्रतिशत दें मंजिल जरूर मिलेगी।
- किसी भी कीमत पर कभी भी खुद को कम नहीं आंकें। अपने लिए फील्ड का चुनाव पूरे विश्वास के साथ करें।
- सिविल सर्विसेज एग्जाम समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए करंट अफेयर्स पर पकड़ बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन न्यूज पेपर और मैग्जीन हैं।
- मेहनत करने से पहले अपना लक्ष्य तय करें और उसके अनुरूप मेहनत करें।
- विषयों को गहराई से समझने के लिए इंटरनेट की भी मदद लें। आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हर सवाल का जवाब है।
|
भीड़ से बनना चाहते हैं अलग, तो गांठ बांध लें स्टीफन हॉकिंग्स की ये बातें |



