
Astro Tips For Loan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के एक एक दिन का बहुत महत्व है. हर दिन का प्रभाव अलग अलग तरह का होता है. हर दिन का स्वामी ग्रह अलग अलग है और हर दिन अलग अलग देवी देवताओं की पूजा की जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्ज लेने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कौन सा दिन इसके लिए शुभ है और किन भूलकर भी कर्ज नहीं लेना चाहिए. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
कर्ज लेना किस दिन शुभ और किस दिन अशुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी से कर्ज लेना हो तो इसके लिए सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार दिन शुभ हो सकता है. चाहे बैंक से लोन लेना हो या किसी से कर्ज या उधार में पैसे लेने हों, इस दिन कर्ज लेने से व्यक्ति उसका भुगतान जल्दी कर सकता है. वहीं कर्ज लेने के लिए कुछ दिन और नक्षत्र अति अशुभ माने गए है. इसके लिए मंगलवार, बुधवार व शनिवार का दिन अति अशुभ माना गया है. इन दिनों में कर्ज लेना बहुत अशुभ होता है. इन दिनों के प्रभाव से व्यक्ति कर्ज चुकाने में असफल रहता है और कर्ज चुकाने में बहुत संघर्ष करना पड़ता है.
कर्ज लेना किस नक्षत्र में शुभ और किस नक्षत्र में अशुभ
इसके साथ ही अगर शुभ नक्षत्रों की बात करें जिसमें व्यक्ति कर्ज या बैंक से लोन ले सकता है तो इसके लिए स्वाति, धनिष्ठा, शतभिषा, पुनर्वसु, चित्रा, अनुराधा, अश्विनी, मृगशिरा, रेवती व पुष्य सरीखे नक्षत्रों को शुभ माना गया है. इन नक्षत्रों में जब व्यक्ति लोन या कर्ज लेता है तो उसे आसानी से चुकता करता जाता है. वहीं, हस्त नक्षत्र, मूल नक्षत्र, आद्रा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, कृतिका नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र आदि अशुभ माने गए हैं. इन नक्षत्रों में कर्ज लेने से कर्ज का बोझ बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है.
कर्ज लौटाने के लिए शुभ दिन
कर्ज लौटाने के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ माना जाता है. वृद्धि योग के साथ ही हस्त नक्षत्र में कर्ज लौटाना सही हो सकता है. इन दिनों योग और नक्षत्र में अगर कर्ज चुकाते हैं आगे कर्ज लेने की नौबत नहीं आती है.
किस दिन कर्ज देना शुभ और किस दिन अशुभ
इसी तरह ज्योतिष शास्त्र में कर्ज देने के लिए सबसे अशुभ दिन बुधवार और गुरुवार को माना जाता है. इन दो दिनों में किसी धन देना घर को कंगाल कर सकता है. वहीं शुक्रवार को कर्ज लेना और देना दोनों ही शुभ हो सकता है. इससे घर में धन की आवक बनी रहती है.
शनिवार और रविवार का दिन कर्ज के लिए शुभ या अशुभ
शनिवार के दिन लिया गया कर्ज के जल्द उतने की संभावना होती है. वहीं सूर्यदेव के दिन यानी रविवार को पैसों का लेन देन नहीं करना चाहिए. कर्ज चुकाने में देरी होती है.



