CrimeIndia

बेंगलुरु में गर्लफ्रेंड के घर आए युवक पर बरपा कहर, लोगों ने की ऐसी हरकत; बिलखती-चीखती रही लड़की

लोगों ने घर में घुसकर युवती और उसके बॉयफ्रेंड पर हमला किया।
Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु के बालागेरे रोड पर स्थित एक मजदूर कॉलोनी के मकान में 20 वर्षीय युवती और उसके बॉयफ्रेंड पर बेरहमी से हमला करने के आरोप में वरथुर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल से आई पीड़िता देह व्यापार में लिप्त थी। हालांकि पुलिस जांच में अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्या है पूरा मामला?

युवती 3 अप्रैल को जब अपने घर में बॉयफ्रेंड के साथ थी तब कई सारे लोग उसके घर पहुंचे। आरोपियों के मुताबिक चॉल का दरवाजा अंदर से बंद था। हालांकि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उस समय घर के अंदर मौजूद व्यक्ति उसकी पहचान का था और  पानी पीने आया था। पीड़िता की शिकायत पर 5 अप्रैल को चार चिन्हित आरोपियों, जमशीद, टूखों, बापून और नूर के साथ-साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, इनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुछ की तलाश अभी  जारी है।

लाठी-डंडों से किया हमला

शेड हाउस में रहने वाली पीड़िता ने पहले आरोपियों को चेतावनी दी थी कि वह उसके रोजाना आने जाने के दौरान उसका पीछा करना और उसे परेशान करना बंद कर दे। हालांकि घटना की रात, पूरा ग्रुप रात 10:30 बजे के आसपास उसके घर में घुस गया, झगड़ा किया और लाठी और डंडों से उस पर हिंसक हमला किया गया।

घर खाली करने की दी धमकी

हमले में पीड़िता के सिर, कमर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे बेंगलुरु से चले जाने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का दोस्त, जो उस समय वहां मौजूद था, उस पर भी हमला किया गया। आरोप है कि उस ग्रुप ने उस पर महिला के साथ रिश्ते में होने का आरोप लगाया और उन दोनों को घर खाली करने की धमकी दी।

वरथुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस हमले में शामिल बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

इंसानियत हुई शर्मसार: दिव्यांग बेटी के साथ पिता का घिनौना अपराध, गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपी गिरफ्तार

16 की उम्र में शादी और 17 में मौत… नाबालिग विवाहिता का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply