जबलपुर के बरेला हाइवे रोड पर तेज रफ्तार क्रिएटा कार की वजह से कोहराम मच गया. सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे 20 मजदूरों को कार चालक ने रौंदा दिया. हादसे के बाद सड़क पर मची चीख पुका मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुचाया गया.
इस हादसे में 5 मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है. हाइवे पर लगी ग्रिल पर मजदूर पेंटिंग का काम कर रहे थे. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.



