CricketIndia

कड़कड़ाती ठंड में 4 राशि वाले नोटों की गर्मी में रहेंगे मस्‍त, जनवरी 2026 में शनि की राशि में त्रिग्रही योग अचानक बदलेगा जिंदगी


Tirgrahi Yog in Makar 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 की शुरुआत में शनि की राशि में एक बेहद शुभ योग बनने जा रहा है. यह योग है त्रिग्रही योग जो मकर राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से बनेगा. सफलता-यश के कारक सूर्य, धन-विलासिता के कारक शुक्र और बुद्धि-वाणी के कारक बुध के मिलन से बना यह योग 4 राशि वालों को जबरदस्‍त लाभ देगा.

शनि की राशि मकर में त्रिग्रही योग
13 जनवरी 2026 को शुक्र गोचर करके मकर राशि में आएंगे. फिर अगले दिन 14 जनवरी 2026 को सूर्य गोचर करके मकर में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 17 जनवरी 2026 को बुध गोचर करके मकर राशि में आएंगे और त्रिग्रही योग बनेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं, जो शनि के मित्र ग्रह हैं. शनि की राशि में बन रहा त्रिग्रही योग वृष राशि वालों को खूब धन लाभ कराएगा. नए-नए स्‍त्रोतों से पैसा आएगा और तेजी से बैंक बैलेंस बढ़ाएगा. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आप पार्टी मोड में रहेंगे.

तुला राशि
त्रिग्रही योग बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. जीवन में धन-विलासिता बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग हैं. करियर में उन्‍नति मिलेगी. कारोबारियों को अप्रत्‍याशित धन लाभ हो सकता है. नया वाहन, प्रापर्टी खरीद सकते हैं. मान-सम्‍मान बढ़ेगा.

धनु राशि
धनु राशि के लिए भी त्रिग्रही योग का बनना लाभ देगा. धन लाभ होने के प्रबल योग हैं. अचानक पैसा मिल सकता है. साथ ही जीवन में खुशियां भी बढ़ेंगी. आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी. घर में लोग आपकी प‍रवाह करेंगे. वाणी का प्रभाव बढ़ेगा.

मकर राशि
मकर राशि में ही त्रिग्रही योग बन रहा है और इन जातकों को बहुत लाभ देगा. अविवाहित जातकों का विवाह हो सकता है. करियर में अचानक उछाल आ सकता है. नए-नए अवसर मिलेंगे. घर में खुशी रहेगी. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply